फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओसीएफ कर्मियों ने किया प्रदर्शन, महाप्रबंधक को ज्ञापन भी दिया

विज्ञापन
ओसीएफ फैक्टरी के ​के गेट पर प्रदर्शन करते आर्डनेंस फैक्टरी मजदूर संघ के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के आह्वान पर आर्डनेंस फैक्टरी मजदूर संघ ने दस सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को संघ के पदाधिकारी झंडे लेकर एकत्र हुए और निर्माणी द्वार पर जोरदार तरीके से अपनी आवाज को बुलंद किया। कर्मचारियों ने निगमीकरण को रद करने की मांग की। एलान किया कि पुरानी पेंशन बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष दिनेश सिंह, महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य विवेक चौरसिया, महामंत्री अनुज सक्सेना, अमर सक्सेना, उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, श्री निवास, अमूल सक्सेना, शिवकुमार शुक्ला, शिव चंद्रा, सुनील सिंह, अवनीश सिंह, शशिकांत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें