सिंधौली की न्याय पंचायत अनावा में कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करतीं विधायक सल
शाहजहांपुर। सिंधौली ब्लॉक की न्याय पंचायत अनावा में शिक्षा चौपाल का आयोजन प्राथमिक विद्यालय भूरखेड़ा में किया गया। मुख्य अतिथि तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि ब्रज प्रांत के महामंत्री राकेश मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राज्य संदर्भ समूह के सदस्य अश्वनी अवस्थी, एआरपी उपेंद्र तिवारी, वली मोहम्मद, आरफीन अली, अरुण सिंह, नितिन मिश्रा ने शिक्षकों और अभिभावकों के बीच की दूरी कम करने के लिए उपाय सुझाए। इस बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। आभार नोडल शिक्षक शरद सिंह ने जताया। संवाद
-
मेधावियों को किया सम्मानित
शाहजहांपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहगंज में शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का ददरौल विधायक अरविंद सिंह व ब्लॉक प्रमुख राजाराम ने शुभारंभ किया। उन्होंने निपुण घोषित विद्यालयों के प्रमुखों को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र दिए। नोडल अधिकारी हरि शंकर ने शिक्षा चौपाल के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, बीईओ विनय मिश्रा ने विचार रखे। विजय त्रिपाठी, दीक्षा गुप्ता, शिव सिंह, सुधीर कुमार का सहयोग रहा। संवाद