फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मंदिर पहुंचने से पहले श्रद्धालुओं की राह में रोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। श्रद्धालुओं को कहीं रास्ता बंद मिला तो कहीं गड्ढे और उखड़ी सड़क से गुजरना पड़ा। नवरात्र और रामलीला शुरू होने के बावजूद मंदिरों के आसपास रास्तों की बदहाली दूर नहीं की गई।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन रविवार को श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए घरों से निकले तो उन्हें रास्ते में कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। लाल इमली और मोहनगंज फाटक से टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर जाने वाला मार्ग बंद होने के कारण लाल इमली चौराहा, मोहनगंज फाटक समेत आसपास के श्रद्धालुओं को लंबी दूरी तय करना पड़ी। वह लाल इमली चौराहा से गुजरे तो यहां पर भी खोदाई के चलते जाम से जूझना पड़ा। प्रमुख चौराहा होने के चलते यहां पर खोदाई से जाम के कारण श्रद्धालु परेशान रहे। दूसरी ओर रात में टाउन हॉल वाले पुल से आने वाले श्रद्धालु कवि तिराहे के पास गड्ढों से परेशान रहे।

नौ देवी मंदिर के सामने उखड़ी सड़क, मलबा भी नहीं हटा
निशात चौराहे के पास स्थित नौ देवी मंदिर पर भी काफी श्रद्धालु आते हैं। शाम को होने वाली आरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। यहां भी मंदिर के पास गड्ढा है। उस पर बजरी डालकर पाटने का प्रयास किया गया। अब यहीं बजरी बाइक सवारों के लिए हादसे की वजह बन रही है। लाल इमली चौराहे के आगे संकट मोचन मंदिर तक पहुंचना भी दूभर हो गया है। चौराहे से आगे सड़क को बीच से खोदकर मिट्टी डाली गई। मिट्टी बैठने से गहरा गड्ढा होने से ई-रिक्शा पलटने का खतरा रहता है। ऐसे में श्रद्धालुओं को काफी दुश्वारियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

-
ओसीएफ मंदिर के सामने सड़क की बजरी उखड़ी, हादसे का खतरा
ओसीएफ मंदिर के सामने सड़क उखड़ी होने से बजरी फैली है। यहीं पर रामलीला का मेला भी चल रहा है। रात में तेज गति से वाहन आने के चलते बजरी के चलते बाइक फिसलने का डर रहता है। इतना बड़ा आयोजन होने के बाद भी जिम्मेदरों ने संज्ञान नहीं लिया है।

रोडवेज मार्ग बंद, रामलीला मैदान तक पहुंचने में आई दुश्वारी
शहर के अंदर दो प्रमुख रामलीलाओं में हजारों की भीड़ उमड़ने के बावजूद मार्गों को दुरुस्त नहीं कराया गया है। महिला थाने से रोडवेज बस अड्डे तक पाइप डालने का काम पूरा नहीं होने से सड़क उखड़ी पड़ी है। ग्रामीण अंचलों और जलालनगर, बजरिया समेत कई इलाकों के लोग रामलीला जाने के लिए कार से निकले तो मार्ग बंद मिला। यहां ई-रिक्शे तक निकलना संभव नहीं है। ऐसे में लोगों को दिक्कत आई। मार्ग बंद होने से पुवायां रोड और इमली रोड पर आवागमन का दबाव बढ़ गया। ओसीएफ रामलीला जाने वाले मार्ग पर ठंडी सड़क पर मुड़ते ही बड़ा गड्ढा हादसों को दावत दे रहा था। इसी तरह कचहरी से रोडवेज जाने वाले मार्ग पर बड़े गड्ढे से परेशानी आई।

नवरात्र समेत अन्य दिनों में बाबा विश्वनाथ मंदिर में आना-जाना होता है। मंदिर के रास्ते पर कई जगह पर बड़े गड्ढे हैं। इसे लेकर अफसरों से शिकायत करने पर भी संज्ञान नहीं लिया गया।

- वंदना गुप्ता

शहर में काफी गड्ढे हैं। मंदिर जाने वाले मार्ग भी ठीक नहीं है। टाउन हॉल में एक रास्ता बंद है। इसके चलते बाबा विश्वनाथ मंदिर के सामने सुबह और शाम को जाम की स्थिति रहती है।

-चंद्र प्रकाश गुलाटी

बारिश के कारण सड़कों पर कार्य नहीं हो पाया था। अब बारिश खत्म हुई तो सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। सभी सड़कों का सर्वे करा लिया है। निविदा प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें