शाहजहांपुर। मौसम करवट बदलने लगा है। दिन में गर्मी और रात में ठंडक होने लगी है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पूर्वी हवा के असर से बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में गिरावट होने के आसार बन रहे हैं।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि पूर्वी हवा चल रही है। वायुदाब दो मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 72 फीसदी होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। बादल छाए रहने के आसार हैं।