आज होने वाली मतगणना को लेकर सेठ सियाराम इंटर कालेज में बनाये गए मतगणना स्थल पर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई देर शाम राज्य निर्वाचन आयोग के आब्जर्वर जगदीश प्रसाद ने वहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गणना कार्य सात बजे से शुरू हो जाने को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लेने के निर्देश एसडीएम को दिये।
मालूम हो कि गुरैया ग्राम पंचायत का निर्विरोध निर्वाचन हो जाने के बाद शेष 81 ग्राम पंचायतों के सदस्य तथा प्रधान पद के प्रत्याशियों के वोट गणना के लिये 78 टेबिल की व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल पर मात्र 16 कमरे होने के कारण 18 टेबिल कालेज के मैदान पर बनाये गए पंडाल में लगाने का इंतजाम किया गया है। मतगणना स्थल पर इन्हीं व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे आब्जर्वर ने मतगणना समय से शुरू कराने पर जोर देते हुए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर लेने को कहा। उन्होंने कहा कि शनिवार रात में ही पहुंच जाने वाले मतगणना कर्मियों के लेटने तथा सुबह नाश्ते की व्यवस्था कराई जाये। इस दौरान उन्होंने पंडाल में बनाये गए मतगणना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस मौके पर सीओ तथा प्रभारी बीडीओ और तहसीलदार भी मौजूद रहे।