फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कैफे के कमरे में हो रही थीं अश्लील गतिविधियां, महिला ने दरवाजा खोला तो शर्म से झुक गईं नजरें

Wed, 17 Dec 2025 12:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के एक कैफे में बाहरी युवतियों के आने और अश्लील गतिविधियां संचालित होने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मंगलवार को एक कैफे के अंदर का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिला समेत कुछ लोग फोन से वीडियो बनाते हुए युवती से बातचीत कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के एक कैफे में बाहरी युवतियों के आने और अश्लील गतिविधियां संचालित होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला व कुछ लोग युवती का वीडियो बनाते दिख रहे हैं। युवती खुद को दिल्ली से आने की बात कह रही है। इससे पूर्व भी कैफे में दुष्कर्म और अन्य अनैतिक गतिविधियों के मामले सामने आ चुके हैं। इस बार युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को एक कैफे के अंदर का वीडियो वायरल हुआ है। कैफे के अंदर कमरे बने हुए हैं। कमरे के अंदर पहुंची एक महिला मोबाइल फोन से वीडियो बना रही है। उसके सामने खड़ी निर्वस्त्र युवती से उक्त महिला बातचीत कर रही है। महिला के पूछने पर युवती खुद को दिल्ली से आने की बात कह रही है। इसके अलावा एक और वीडियो है, जिसमें कुछ युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में हैं। कुछ युवक भी नजर आ रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। 
विज्ञापन

पहले ही कैफे में आ चुके हैं इस तरह के मामले  
शहर के कैफे कम रेस्टोरेंट में पहले भी कई बार आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायतें आती रहीं हैं। अक्तूबर में शहर के एक तकनीकी कॉलेज की छात्रा ने कॉलोनी के एक युवक पर कैफे में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मई 2024 में चौक कोतवाली क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट पर पूरनपुर निवासी नर्स की हत्या कर दी गई थी। हर घटना के बाद कैफे संचालकों का शिकंजा कसा जाता, फिर कार्रवाई बंद हो जाती है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि वायरल हुए वीडियो की जांच कराई जाएगी। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें