मौके पर जाकर पुलिस ने लोगों को चेताया
चौक कोतवाली पुलिस ने सोमवार की दोपहर सात साल की बालिका से अश्लील हरकत करने के आरोपी मोहल्ला बाबूजई निवासी अख्तर को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। मंगलवार को पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की। वहां पर भीड़ लगाने को लेकर आसपास के लोगों को चेतावनी दी। कहा कि अगर इस तरह की कोई घटना करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
स्कूलों के पास पुलिस ने लड़कों को रोककर की पूछताछ
आर्य महिला डिग्री कॉलेज के पीछे एक छात्रा से किसी लड़के द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना सदर बाजार पुलिस ने वायरल हुए फोटो को संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को कई स्कूलों के आसपास पुलिस की टीमें दिखाई दीं। लड़कों को रोककर उनके बारे में जानकारी की गई।