फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: न्याय पंचायत जमुही बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में भावलखेड़ा ब्लॉक की कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत: आयोजक - फोटो : अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में बैठक करतीं राज्यपाल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा की ब्लाॅकस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से धूम मचा दी। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत जमुही ओवरऑल चैंपियन बना।
विज्ञापन

कबड्डी बालक में न्याय पंचायत भावलखेड़ा विजेता रहा। उपविजेता जमुही बना। बालिका वर्ग में शाहगंज प्रथम और जमुही उप विजेता बना। बालिका खो-खो में पैना प्रथम, जमुही द्वितीय रहा। 100 मीटर दौड़ में अनिकेत प्रथम, दो सौ मीटर व चार सौ मीटर दौड़ में नूरेन रजा ने बाजी मारी।
बालिका वर्ग में सुधा प्रथम रहीं। न्याय पंचायत जमुही ओवरऑल चैंपियन बना। न्याय पंचायत भावलखेड़ा उप विजेता बना। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाॅक प्रमुख राजाराम ने दीप जलाकर किया। इसके बाद कंपोजिट स्कूल अटसलिया के बच्चों ने बैंड के माध्यम से सलामी दी। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट किया।
विज्ञापन

बीईओ भावलखेड़ा विनय मिश्रा ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। डॉ. मंयक भूषण पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में अर्चना तिवारी, जिला मंत्री देवेश बाजपेयी, दिनेश गंगवार, मंगरे लाल, विश्राम सिंह,अरविंद त्रिपाठी, वारिस अली, सचिन अवस्थी, हरिशरण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें