फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय स्कूल में लगा स्वास्थ्य परीक्षण कैंप

Wed, 16 Sep 2015 12:09 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ के सदस्यों का वायरल और डेंगू बुखार, दांतों और आंखों का परीक्षण किया। साथ ही बीमारियों के बारे में जानकारी दी तथा उनको घरेलू उपचार भी बताया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावलखेड़ा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंबरीष कुमार के नेतृत्व में लगे शिविर में डेंटल सर्जन डॉ. गौरव रस्तोगी, महिला रोग चिकित्सक डॉ. जीवन ज्योति, जनरल फिजीशियन डॉ. उस्मान अली खां, नेत्र परीक्षक डीपी कनौजिया, दंत परीक्षक विनीत पांडेय आदि ने विजय सिंह, सरवन कुमार, माया आदि के सहयोग से लगभग 417 छात्र-छात्राओं और 35 शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक सुझाव दिए। जरूरत के मुताबिक चिकित्सकों ने दवाइयां भी बांटीं। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को खानपान में सावधानी बरतने, साफ और धुले कपड़े पहनने आदि के भी सुझाव दिए।
महिला रोग चिकित्सक डॉ. ज्योति ने छात्राओं की शंकाओं का समाधान कर उन्हें उपयोगी जानकारी दी। डॉ. अंबरीष ने भी छात्राओं को कमजोरी और चिड़चिड़ापन दूर करने के उपाय बताए। जांच में कुछ बच्चों को हल्का बुखार भी पाया गया। ऐसे बच्चों को दवाई दी गई। प्रधानाचार्य अजीत कुमार शुक्ल ने चिकित्सकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। व्यवस्था में डॉ. मीनाक्षी त्रिवेदी, कल्पना त्रिपाठी, राकेश कुमार, वीके यादव, एचएस शुक्ला, आशा वर्मा, जीएस गुंजियाल, वीके दीक्षित, उमेश कुमार, आरएम गार्गे, एसके मिश्रा आदि का योगदान रहा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें