फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के छात्र ने दी UP में जान: हॉस्टल में लटका मिला शव, मोबाइल में दफन अजय की मौत का राज, चादर को बनाया फंदा

Fri, 29 May 2026 09:19 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)

सार

दोपहर में क्लास जाने के समय अजय राज ने साथियों से खुद के थोड़ी देर बाद आने की बात कही। उसके साथी वहां से चले गए। शाम चार बजे छुट्टी होने पर छात्र कमरे पर आए तो अजय का शव पंखे में चादर के सहारे लटकता पाया। 
विज्ञापन
मृत छात्र अजय राज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के शाहजहांपुर स्थित पुवायां के गांव कुंवरपुर स्थित आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र बिहार के रोहताश जिले के नई बस्तीपुर निवासी विनोद कुमार के बेटे वर्षीय अजय राज (24) का शव कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला है। कमरे का दरवाजा खुला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शव पंखे में चादर के सहारे लटकता मिला
अजय राज हॉस्टल के एक कमरे में बिहार के मधुबनी निवासी राकेश कुमार, हरदोई के गांव कायमपुर के सुमित कुमार, हरदोई के ही श्रीमऊ सांडा गांव के आयुष्मान, सीतापुर के गांव इमलिया सुल्तानपुर के विनायक सिंह, लखीमपुर के थाना हैदराबाद के गांव मोड़ा विष्णु के नैतिक वर्मा के साथ रहते थे। साथी छात्रों के अनुसार शुक्रवार को वे लोग पहले क्लास गए थे फिर दोपहर में साथ-साथ लंच किया था। लंच के बाद बाद कमरे पर आ गए थे। दोपहर में क्लास जाने के समय अजय राज ने साथियों से खुद के थोड़ी देर बाद आने की बात कही। उसके साथी वहां से चले गए। शाम चार बजे छुट्टी होने पर छात्र कमरे पर आए तो अजय का शव पंखे में चादर के सहारे लटकता पाया। छात्रों के शोर मचाने पर हॉस्टल के अन्य छात्र, शिक्षक मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर सीएचसी लाए। सीएचसी पर डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया गया।

लंच तक नॉर्मल था अजय
सूचना पर सीओ प्रवीण मलिक, थाना प्रभारी आरके रावत हॉस्टल पहुंचे और अजय के साथियों से घटना के बारे में जानकारी ली। छात्रों का कहना है कि अजय राज लंच तक सामान्य था, अचानक किस कारण वह फंदे से लटक गया, इसकी जानकारी नहीं है। फील्ड यूनिट ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

1.57 तक हुई व्हाट्सएप चैटिंग
अजय राज के पास दो मोबाइल थे, जो पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि अजय की दोपहर 1.57 बजे एक छात्रा से व्हाट्सएप पर चैटिंग हुई थी, जिसमें किसी फार्म आदि डालने को लेकर चर्चा हुई है। पुलिस अजय के दोनों मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है।
विज्ञापन

अजय राज पढ़ने में बहुत मेधावी था, उसकी मौत का दुख है। उसके फंदे से लटका मिलने की जानकारी पर सीएचसी भिजवाया गया था। अजय के बारे में कभी कोई शिकायत नहीं मिली थी। -संजय गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन व अध्यक्ष आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन

छात्र की मौत के बारे में जांच की जा रही है। परिजनों के न आने के कारण शव सीएचसी पर रखा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें