फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिवाली पर घर लौटने वालों की संख्या बढ़ी, सीट घेरने के लिए मारा-मारी

विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिवाली नजदीक आते ही घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर लखनऊ दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों में अधिक भीड़ देखी जा रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से जनरल टिकटों की बिक्री भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को डाउन लाइन की त्रिवेणी और राज्यरानी एक्सप्रेस में यात्रियों की काफी भीड़ रही। त्रिवेणी एक्सप्रेस में सीट पर जगह पाने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। त्योहार के चलते आने वाले दिनों में ट्रेनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है। सामान्य दिनों में करीब 7500 जनरल टिकटों की बिक्री होती है, जबकि इन दिनों यह संख्या बढ़कर नौ हजार तक पहुंच गई है। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि दीपावली नजदीक आने के साथ ही यात्रियों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें