फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पंचायत चुनाव नजदीक आते ही बढ़ गईं प्रधानों के खिलाफ शिकायतें, 200 से अधिक लंबित

Sun, 07 Dec 2025 03:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी शुरू हो गई है। इसी के साथ प्रधानों के खिलाफ शिकायतें भी बढ़ गई हैं। शाहजहांपुर के पंचायती राज विभाग में दो सौ से अधिक शिकायतें लंबित हैं। इनमें अधिकतर वित्तीय अनियमितता की हैं। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में पंचायत चुनाव नजदीक आते ही प्रधानों के खिलाफ शिकायतों की संख्या बढ़ गई है। पंचायती राज विभाग के कार्यालय में 200 से अधिक शिकायतें जांच के लिए लंबित हैं। शिकायत के बाद जांच में सही पाए जाने पर दो प्रधानों के अधिकार सीज किए गए हैं। 

विज्ञापन


प्रधानों के विरुद्ध लोग आरोप लगाकर शिकायत करते हैं। शासन की ओर से निर्देश दिए गए है कि प्रधान के विरुद्ध शिकायत करने वाले से शपथपत्र भी लिया जाए। अगर शिकायत गलत पाई जाती है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा सकती है। वर्तमान में पंचायती राज कार्यालय में करीब 200 से अधिक शिकायतें लंबित हैं। इनकी जांच की जा रही है। 

प्रधानों की शिकायत सबसे अधिक डीएम कार्यालय में पहुंचती हैं। इसके बाद कमेटी गठित करके आरोपों की जांच कराई जाती है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए जाते हैं। अधिकतर मामलों में प्रधान न्यायालय की शरण में चले जाते हैं। इससे कार्रवाई की गति धीमी हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो प्रधानों के वित्तीय अधिकार सीज 
मिर्जापुर की ग्राम पंचायत ढाई की प्रधान मछला देवी पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। जांच के बाद शिकायत प्रथमदृष्टया सही पाई गई जो प्रशासन की ओर से उनके वित्तीय अधिकारी सीज कर दिए गए। इसी तरह से पुवायां तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मरेना के ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार वर्मा के विरुद्ध वित्तीय अनियमिताओं का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई। जांच के बाद उनके भी वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए।  

डीडीओ व प्रभारी डीपीआरओ के ऋषिपाल सिंह ने बताया कि प्रधानों के विरुद्ध शिकायत आने पर टीम गठित करके जांच कराई जाती है। आरोप सिद्ध होने पर प्रधानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। उनके वित्तीय अधिकार सीज कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें