फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भड़की एनएसयूआई

Sat, 07 Feb 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस (एनएसयूआई) के कार्यकर्ता शनिवार को भड़क उठे। उन्होंने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने जिले की सभी बैंक शाखाओं सहित अन्य सार्वजनिक महत्व के संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने की मांग की।
विज्ञापन

इससे पहले, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रसाद भवन स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में जमा हुए और वहां बैठक करके ज्ञापन का मसौदा तैयार किया। इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मोहम्मद कैफ ने कहा कि शहर समेत जिले में चोरी, डकैती, मर्डर, गैंग रेप की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इन वारदातों का खुलासा नहीं किए जाने से अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ गया कि दिनदहाड़े बैंक लूट ली।
ज्ञापन में कहा गया है कि सबसे सुरक्षित जगह मानी जानी वाली बैंक शाखाएं भी असुरक्षित हैं तो आम आदमी अपनी मेहनत की कमाई आखिर कहां रखे। कार्यकर्ताओं ने सभी बैंकों में पुलिस तैनात करने के साथ वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने और डकैती की पिछली घटनाओं का खुलासा करने की मांग की। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रोहित सिंह, संगठन की एसएस कालेज इकाई के अध्यक्ष याहिया, शहर महामंत्री अदीब अहमद, इरफान हसन, मोहम्मद अदनान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें