फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते अपराधों के खिलाफ एनएसयूआई ने भरी हुंकार

Thu, 01 Jun 2017 11:37 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
प्रदश्‍ान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन की मांग

शाहजहांपुर। योगी सरकार के राज में बढ़ते अपराधों को निशाने पर लेते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सड़कों पर आ गए। उन्होंने जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार के लिए प्रदेेश सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। 
प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के आवास परिसर में इकट्ठा हुए। वहां से योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष कैफ हसन खां ने कहा कि योगी सरकार के डेढ़ माह के शासन में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बलात्कार, लूट, हत्याएं और डकैती जैसे अपराधों की बाढ़ आ जाने से यह सरकार शुरुआती दिनों में ही फेल हो गई है।  
विज्ञापन

युवा कांग्रेस की शहर विधानसभा इकाई के अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी ने मथुरा, जेवर, सहारनपुर, गोंडा आदि जनपदोें में हुुए गंभीर अपराधों का उल्लेख करते हुए कहा कि न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देेश में कथित गौरक्षक भगवा गमछा डालकर जब जिसे चाहें, पीट रहे हैं। एनएसयूआई कार्यकर्ता मोहम्मद नसीम खां ने कहा कि जिले में असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल खराब कर गंगा-जमुनी तहजीब के लिए खतरा बन गए हैं, लेकिन उन्हें अनदेेखा किया जा रहा है। 
विज्ञापन

ज्ञापन में सड़कों पर कानून अपने हाथ में लेने वाले सरकार के कथित समर्थकों और सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों को चिन्हित करने, सहारनपुर कांड के विरोध में प्रदर्शन करने वाले दलित संगठनों के पदाधिकारियोें पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, कानून का राज कायम करने के लिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन में अनीस खां, मो. खालिद, शाहजेब खां, मुनीर अहमद, मो. नाजिम, आमिर मंसूरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें