एसएस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन बुधवार को छात्रों ने महादान किया। यह रक्तदान शिविर जिला अस्पताल में लायंस क्लब पर्ल के तत्वावधान में लगाया गया।
लायंस क्लब पर्ल के अध्यक्ष डॉ. बाबा सिंह और पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा के आह्वान पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। इससे पूर्व इन छात्रों ने कॉलेज के आसपास क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली। रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने किया। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आदर्श पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया।
रक्तदान के बाद द्वितीय सत्र में हुई बौद्धिक सभा में मुख्य अतिथि श्री दैवी संपद ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय की प्रवक्ता रुचि शर्मा ने कौशल विकास हेतु युवा कार्यक्रम के अंतर्गत नारी शिक्षा विषय पर अपने विचार रखे। सहायक प्रवक्ता बेबी शर्मा ने भी नारी शिक्षा कर महत्व बताया। रक्तदान शिविर में डॉ. वीपी सिंह, डॉ. रजत अग्रवाल, अरविंद कुमरा, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. सबाहत हुसैन, डॉ. शिखा सक्सेना, डॉ. निधि त्रिपाठी, डॉ. बरखा सक्सेना, डॉ. गीतांजलि, डॉ. अनुपम शर्मा, केशव शुक्ला, देवांशु आदि का योगदान रहा।