फोटो नंबर 23 में
गांव बसंतापुर के गुरुद्वारे में दो दिन से चल रहे अखंड पाठ साहिब का शनिवार को भोग पड़ा। इस दौरान क्षेत्र की तमाम संगत मौजूद रही।
गौरतलब है कि मूलरूप से गांव बसंतापुर निवासी और बाद में इंग्लैंड के डर्बी शायर में रहने वाले सुखजीत सिंह की उनके ही फार्म हाउस पर पत्नी रमनदीप कौर ने अपने प्रेमी मिट्ठू के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। रमनदीप कौर और मिट्ठू जेल में हैं। सुखजीत की हत्या से क्षेत्र की सिख संगत काफी आहत थी।
सुखजीत सिंह जैसा हत्याकांड फिर से न हो और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना को लेकर बृहस्पतिवार को गांव बसंतापुर के गुरुद्वारा में अखंड पाठ का आयोजन किया गया था। शनिवार को अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। इस दौरान संत बाबा निर्मल सिंह भूरी वाले सहित तमाम लोगों ने गुरुद्वारे में सजे गुरु के दीवान के समक्ष मत्था टेका और प्रार्थना की। कविसरी जत्था जितेंद्र सिंह, महताब सिंह आदि ने संत महिमा का बखान किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता राजवीर सिंह को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान संजय शुक्ला, दिनेश अवस्थी, जसपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, करनैल सिंह, राजेश दीक्षित, अमित दीक्षित, ब्रजेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।