फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलोडिंग में देरी पर नपेंगे गोदाम प्रभारी व ठेकेदार

Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद ने रविवार को जमौर और नगरिया मोड़ स्थित एसएफसी के गोदामों का निरीक्षण किया। जहां उन्हें गेहूं के बोरे लदे ट्रकों की लाइनें लगी मिलीं। इस पर डीएम ने गोदाम प्रभारी और लेबर ठेकेदारों को तलब कर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बता दें कि मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों से खरीदे जा रहे गेहूं के भंडारण के लिए भारतीय खाद्य निगम ने जमौर और नगरिया मोड़ स्थित स्टेट वेयरहाउस कारपोरेशन के गोदाम किराए पर लिए हैं। सरकारी खरीद का गेहूं भारी मात्रा में रेलवे रैक से बाहर भेजा जा रहा है। इससे बचा गेहूं गोदामों में भंडारित कराया जा रहा है। भंडारण के काम में हो रही देरी की शिकयतें मिलने पर रविवार को डीएम गोदामों की स्थिति देखने जा पहुंचे।  
विज्ञापन

निरीक्षण के समय डीएम को जमौर के गोदाम ए, बी और सी के बाहर करीब 50 से अधिक ट्रक कतार में खड़े दिखे। उन्होंने ट्रक चालकों से पूछा कि वे गेहूं उतार की प्रतीक्षा में कब से खड़े हैं? डीएम को नगरिया मोड़ के गोदाम पर भी गेहूं से लोड 50-60 ट्रकों की लाइन लगी मिली। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और गोदाम प्रभारियों व लेबर ठेकेदारों को तलब कर लिया। डीएम ने कहा कि यदि गेहूं के उतार में शिथिलता बरती गई और बाहर कई दिन ट्रक खड़े रहने की शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लेबर ठेकेदारों को निर्देश दिए कि ट्रकों से गेहूं की बोरियां उतरवाने का ठेका जिस दर से हुआ है, उसी के समतुल्य धनराशि लें। गोदाम प्रभारियों को चेतावनी दी कि निर्धारित दर से अधिक धनराशि लिए जाने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। इस दौरान एसडीएम सदर आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें