फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा इंडस्ट्रीज के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
दुर्गा इंडस्ट्रीज के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में अजीजगंज इलाके में रविवार को दिन में करीब 11 बजे दुर्गा इंडस्ट्रीज के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की आठ सात गाड़ियां लगातार आग बुझाने में लगी हुईं हैं। देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। आग की चपेट में आकर लाखों का गेहूं और बारदाना जलकर राख हो गया है। दुर्गा इंडस्ट्रीज के मालिक किशन अग्रवाल ने बताया कि दिन में करीब 11 बजे फ्लोर मिल परिसर में बने गोदाम से एक कर्मचारी ने धुआं निकलते देखा तो उसने शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर मिल के कर्मचारी मौके पर इकट्ठे हो गए। गोदाम गेट खोला गया तो अंदर से आग की लपटे गोदाम के बाहर निकलने लगीं। आग लगने की सूचना पर एफएसओ जदुनाथ सिंह यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। गोदाम के अंदर लाखों की संख्या में रखे खाली बोरों में आग लगी हुई थी। आग का भीषण रूप देखकर एफएसओ ने तीन गाड़ियां और बुला लीं। कृभको श्याम फर्टीलाइजर दो और केआर पेपर मिल से एक गाड़ी को बुला लिया गया। मौके पर लगे सात फायर टेंडर शाम छह बजे तक आग बुझाने के प्रयास में लगे हुए थे। गोदाम के अंदर करीब तीन हजार कुंतल गेहूं भी रखा हुआ है। फायर टेंडर मिल के अंदर लगे वाटर पंप से लगातार पानी भर रहे थे।  वह भी आग की चपेट में आ गया। बोरों में लगी आग की वजह से गोदाम में में काफी धुआं भर गया था। फायर कर्मी गोदाम के गेट के बाहर से ही पाइप से पानी डाल रहे थे। आग की खबर लगते ही शहर के कई बड़े उद्यमी मिल में पहुंच गए। एफएसओ जदुनाथ सिंह ने बताया कि आग की चपेट में आकर लाखों का नुकसान हुआ है। गोदाम में रखे बोरे पूरी तरह से जल गए हैं। इनकी वजह से ही गेहूं के भी बोरे भी आग की चपेट में आ गए। गेहूं के बोरे जलने से गेहूं जमीन में बिखर गए हैं। 
विज्ञापन


- गोदाम में करीब तीन हजार कुंतल गेहूं और लाखों की कीमत का बारदाना रखा हुआ था। जो कि सारा जल गया है। आग में कितना नुकसान हुआ है, यह तो अभी बताना संभव नहीं है। गोदाम में रखा सारा गेहूं आग की लपटों से काला पड़ गया है। जो कि खाने लायक नहीं बचा है। आग में लाखों का नुकसान हुआ है। - किशन अग्रवाल, दुर्गा इंडस्ट्रीज के मालिक
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें