फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अब ओपीडी में मरीजों में नहीं होगी धक्का-मुक्की, रेलिंग लगना शुरू

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रेलिंग लगाने का काम करते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पर्चा काउंटर के पास होने वाली धक्का-मुक्की को खत्म करने के लिए रेलिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पर्चे बनवाने को लेकर आए दिन हंगामा हो जाता है। जल्द ही ओपीडी के बाहर बने बगीचे के नजदीक टिनशेड डालकर दो पर्चा काउंटर खोले जाएंगे। इसी तरह कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर को अब ट्राॅमा इमरजेंसी कहा जाएगा। ट्राॅमा सेंटर का विस्तार होने से मरीजों की संख्या बढ़ने पर भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जुलाई 2026 तक कार्य पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि रेलिंग लग जाने से अब मरीजों को दिक्कत नहीं होगी। चिकित्सालय में ट्राॅमा इमरजेंसी, चहारदीवारी व मुख्य द्वार का भी निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके चलते वैकल्पिक गेट से केवल 108 एवं 102 एंबुलेंस एवं आकस्मिक स्थिति में अन्य वाहन प्रवेश के लिए अनुमन्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें