फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अब मौसम साफ रहेगा, तेज धूप का रहेगा असर

Wed, 02 Apr 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में तेज धूप से बचने के लिए महिला ने बच्चे पर डाल लिया दुपट्टा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पछुआ हवा का असर कम होने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक वायुदाब 10 मिलीबार बढ़ा हुआ है। हल्की पछुआ हवा चल रही है। मौसम साफ है। इससे बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 10 मिलीबार बढ़ा हुआ है। इससे बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें