फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजा सब्जी मंडी गेट पर ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, करंट से बंदर की मौत

Wed, 02 Apr 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रोजा सब्जी मंडी गेट पर ट्रांसफार्मर में लगी आग को दमकल टीम ने बुझाया। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
रोजा। सब्जी मंडी गेट पर मंगलवार शाम एक बंदर ट्रांसफॉर्मर पर कूद पड़ा। इस कारण ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। उठती लपटों को देख लोग दहशत में आ गए। इस बीच पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रोजा सब्जी मंडी गेट पर पारस धर्म कांटे के पीछे वोडाफोन कंपनी के टाॅवर के लिए 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। इसके नीचे एक व्यक्ति ने पुराने टायर और लकड़ी जमा कर रखी थी। मंगलवार शाम एक बंदर ट्रांसफॉर्मर पर कूद गया। करंट लगने से बंदर की मौत हो गई। बंदर के कूदने की वजह से हुई स्पार्किंग से ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। पास में रखे टायर और लकड़ी में भी आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लोग पीछे हटने लगे। इसी दौरान पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें