फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बेसमेंट के अनधिकृत व्यावसायिक उपयोग पर पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) ने स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बेसमेंट के व्यावसायिक उपयोग और भवन निर्माण में अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राधिकरण की टीम ने 19 अगस्त को नगर क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का स्थलीय निरीक्षण किया। अनियमितताएं मिलने पर सोमवार को पांच प्रतिष्ठानों और भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीए सचिव रजनीकांत ने बताया कि टीलॉजी, रॉयल पन्ना होटल के बेसमेंट में स्थित मैरिज हॉल, गोल्ड जिम के नीचे कृष्णा एक्स-रे, रेमंड शोरूम, अजंता स्वीट्स को नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित भवन स्वामियों और संचालकों को स्वीकृत मानचित्र, निर्माण और उपयोग से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के साथ अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राप्त जवाब और दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सचिव ने बताया कि स्वीकृत मानचित्र और प्रचलित भवन उपविधियों के विपरीत बेसमेंट का व्यावसायिक या अन्य अनधिकृत उपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें