डाकिये को लटका मिला ताला, शिक्षक को अंतिम मौका
मिर्जापुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुनहरा के सहायक अध्यापक कपिल कुमार सात जुलाई 2022 से बिना सूचना के स्कूल में नहीं लौटे हैं। बीएसए की ओर से उन्हें दूसरा सेवा समाप्ति का नोटिस भेजा। इस पर शिक्षक ने स्वीकार योग्य नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया। इंतजार के बाद तीसरा नोटिस भेजा तो डाकिये ने मकान में ताला लगा होने की टिप्पणी लिखकर वापस कर दिया।
इसी तरह सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय जमुनिया की सहायक अध्यापक आंचल भी छह वर्ष के बाद भी कार्यभार ग्रहण करने नहीं लौटीं। बीएसए ने दोनों शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। बंडा के प्राथमिक विद्यालय सुभानपुर की सहायक अध्यापिका रजनी वाला 24 नवंबर 2016 से गैरहाजिर हैं। बीएसए ने उन्हें पत्र भेजकर बताया कि 15 दिन में जवाब नहीं देने पर सेवा समाप्त कर दी जाएगी।