फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एटीएम से नहीं निकला नकली नोट’

Sat, 25 Feb 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित एसबीआई की मेन ब्रांच के एटीएम से दो हजार रुपये का एक नोट नकली निकलने की शिकायत को ब्रांच मैनेजर ने सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि जांच में यह आरोप गलत पाया गया है। एजीएम स्तर से भी इसकी पड़ताल कराई गई है। 
विज्ञापन

शनिवार को शाखा के प्रबंधक जेपीएस चंदेल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एटीएम से नकली नोट निकलने की बात सत्यता से परे है। इधर, इस मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के स्तर से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। पुलिस को बैंक खुलने का इंतजार है। एसडीएम एसपी सिंह और कोतवाल भरत गौतम ने शिकायतकर्ता ऋतिक गुप्ता के पिता सराफ अरविंद गुप्ता को बैंक खुलने पर ही कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। बता दें कि कस्बे के मोहल्ला कानून गोयान निवासी सराफ अरविंद गुप्ता के बेटे ऋतिक ने 23 फरवरी की शाम स्टेट बैंक के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले थे। उन्हें एटीएम से दो-दो हजार रुपये के पांच नोट मिले। ऋतिक का कहना है कि इनमें एक नोट फोटो कॉपी जैसा लगा तो उन्होंने एसडीएम तथा पुलिस से मामले की शिकायत की। शुक्रवार और शनिवार को बैंक बंद रहने से शिकायत की जांच नहीं हो सकी। इधर, एसबीआई शाखा प्रबंधक जेपीएस चंदेल ने बताया कि उनके द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में शिकायत सत्यता से परे पाई गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें