फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छह शिकायतों में मौके पर एक का भी नहीं हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में संभव के तहत मंगलवार को जनसुनवाई में कुल छह शिकायतें आईं लेकिन मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मोहल्ला खिरनीबाग निवासी प्रमोद मिश्रा सरकारी हैंडपंप के पास नाली बनवाने, बारादरी के शेरा खां ने मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने, बीबीजई की सुंदर देवी ने दाखिल-खारिज कंप्यूटर पर दर्ज कराने का अनुरोध किया। केरूगंज के उज्ज्वल गुप्ता ने गली से खंभा हटवाने, बाडूजई प्रथम के सुनील कुमार ने जलापूर्ति सुचारु करने, सिटी पार्क के रजनीश मिश्रा ने साफ-सफाई कराने की मांग की।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, मुख्य अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें