फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य, ट्रेनें रहीं रद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा बरतारा रेलवे स्टेशन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का काम सोमवार को शुरू हो गया। इसके लिए ब्लॉक लिया गया। इस दौरान ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ। नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य सात जनवरी तक चलेगा। रोजा सीतापुर ब्रांच लाइन पर दोहरीकरण के चलते तीन से सात जनवरी तक ब्लॉक लेकर नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। इसके लिए तमाम गाड़ियों का रूट डायवर्ट और कइयों को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पहले दिन 4009 बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस निकलने के बाद 3 घंटे का ब्लॉक रहा। इस बीच रेल पटरियों की मरम्मत की गई। सीतापुर ब्रांच लाइन पर कोई ट्रेन न गई और ना ही उधर से आई। यही नहीं रोजा साइडिंग पर एक भी रैक लोड नहीं हुई। सीतापुर की ओर आने व जाने वाली मालगाड़ियों को लखनऊ होकर निकाला गया। रोजा स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में रोजा बरतारा के बीच ब्लॉक लेेकर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया गया है। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद द्वितीय चरण में रोजा न्यू पावर केविन का नॉन इंटरलॉकिंग होगा। इसमें अप और डाउन यार्ड का इंटरलॉकिंग किया जाना है।
यात्रियों को हुई परेशानी
रोजा रेलवे स्टेशन पर कई यात्री परेशान दिखाई दिए। जिनको सीतापुर जाना था, उन्हें स्टेशन जाने पर जानकारी मिली कि ब्लॉक के चलते सीतापुर की ओर कोई ट्रेन नहीं जा रही है। जिस कारण मायूस होकर पहले से कराए गए रिजर्वेशन टिकट को कैंसिल करवाना पड़ा। इसके बाद यात्री बस से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें