फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत 15 सितंबर तक होंगे नामांकन

Sat, 27 Jul 2024 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक होंगे। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से संचालित योजना में चयनित कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों को दस हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि वर्ष 2024-25 में इन्स्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन नामांकन पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे हैं। इन्स्पायर अवार्ड मानक योजना का लक्ष्य विज्ञान आधारित सामाजिक जरूरतों को पूरा करने वाले प्राप्त पांच लाख से अधिक नवीन विचारों का चयन कर चयनित छात्रों के नव विचारों को प्रोत्साहित कर पुरस्कृत करना है।
पंजीकृत विद्यालयों से प्रत्येक शैक्षिक सत्र में पांच उत्कृष्ट विचारों को ऑनलाइन नामांकित किया जाना है। विद्यार्थी अपने विद्यालय के माध्यम से अपने विचारों को ऑनलाइन नामांकित करा सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट www.inspireawards-dst.gov.in पर जाना होगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन ई-मेल inspirednifindia.org तथा हेल्पलाइन नंबर 02764-261139, 09638418605 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें