फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार पुलिस पर नहीं सुरक्षा का भरोसा, अब चौकीदार रखेंगे रामपुरकलां के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव रामपुरकलां में चोरी और चोरी के प्रयास की कई घटनाएं होने के बाद किसी घटना का खुलासा नहीं होने के कारण परेशान व्यापारियों ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए रोष जताते हुए चौकीदार रखने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर स्थित गांव रामपुर कलां में कुछ माह पूर्व एक ही रात में कई खोखों के ताले तोड़कर चोरी हो गई थी। इससे पहले भी गांव में कई बार दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। नौ अप्रैल की रात चोरों ने सराफा दुकान में चोरी का प्रयास किया था। व्यापारियों ने चोरों की फुटेज पुलिस को सौंपी थी।
कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक चोरों की पहचान नहीं करा सकी है। नगर उद्योग व्यापार मंडल रामपुर कलां के अध्यक्ष मंजीत सिंह का कहना है कि मार्केट में जब घटना होती है तो पुलिस की ओर से दो-चार दिन सक्रियता दिखाई जाती है। बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है और फिर से घटना हो जाती है।
विज्ञापन

सराफ की दुकान में भी पड़ोस के एक व्यक्ति के जाग जाने के कारण चोरी होने से बच गई। बुधवार को कई व्यापारी आए थे और बैठक की। इसके बाद सर्वसम्मति से सभी ने दुकानों की सुरक्षा के लिए एक चौकीदार रखने का निर्णय किया।

व्यापारियों की ओर से इस तरह की बैठक होने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कराने का पूरा प्रयास कर रही है। पहचान होते ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें