फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो सिपाहियों और बिचौलिये का अब तक नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सराफा व्यवसायी से वसूली के मामले में दो सिपाहियों और बिचौलिये का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में एसओजी समेत तीन टीमें लगा रखी हैं। बिचौलिये की तलाश में एक टीम को दूसरे जिले में भेजा गया है।
विज्ञापन

छह सितंबर को सराफा व्यवसायी सुंदरम क्षत्रिय ने तिलहर थाने के चार सिपाहियों समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसी दिन सिपाही पंकज और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया था। इसके बाद सिपाहियों के सहयोगी अनमोल, सचिन और आयुष पांडेय को भी गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में सिपाही अरुण, तुषार और एक अन्य बिचौलिया अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। सीओ जलालाबाद दीपक सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें