फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लाखों की चोरी का नहीं लगा सुराग, संदिग्धों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। गुरुनानक काॅलोनी में शनिवार की रात टायर व्यापारी अभय प्रताप सिंह के घर के ताले तोड़कर 70 हजार रुपये समेत लाखों के जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए दो लोगों से पुलिस ने पूछताछ है।
विज्ञापन

अभय प्रताप मकान पर ताला डालकर परिवार समेत पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने गृह जनपद फर्रुखाबाद गए थे। पीछे चोर उनके घर की अलमारी तोड़कर वहां से नकदी समेत करीब 15 लाख रुपये के साने-चांदी के जेवर समेट ले गए थे। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसी कैमरे खंगाले थे। फुटेज में दो लोग मुंह पर मास्क और मफलर बांधे भागते हुए दिखाई दिए थे।
इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने एक युवक को छोड़ दिया, लेकिन दो अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि चोरी का खुलासा जल्द किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें