फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक को गोली लगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार रात जमीन के विवाद में हुई फायरिंग में युवक के घायल होने के मामले में अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव के रिषीपाल ने बताया था कि बदायूं जिले के थाना अलापुर क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी उनका भांजा अनिल कुमार करीब एक माह से अपनी ननिहाल में रह रहा है। वे लोग घर से थोड़ी दूरी पर स्थित मंदिर के पास खड़ंजे पर चारपाई डालकर सोते हैं। सोमवार शाम जमीन के विवाद में विपक्षियों ने हमला कर दिया।
विरोध करने पर भांजे अनिल पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली भांजे अनिल के कंधे पर लगी। इसके बाद विपक्षियों ने घर पर जाकर तीन-चार फायर किए और धमकी देते हुए भाग गए। रिषीपाल ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई दोषी है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें