फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सराफ की दुकान से लाखों की चोरी का नहीं लग सका सुराग

विज्ञापन
​ तिलहर में सराफ की दुकान पर भ्रमण करती एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के किनारे कपसेड़ा गांव में सराफ की दुकान का शटर तोड़कर हुई लाखों की चोरी में लिप्त चोर का पुलिस 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस की कई टीमें सीसी कैमरे की फुटेज के सहारे चोर का पता लगाने में जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मतानी निवासी कृष्णा वर्मा की कपसेड़ा गांव में सांवरिया सेठ ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार की रात चोर शटर तोड़कर दुकान में घुस गया और वहां रखा लॉकर तोड़कर आठ किलो चांदी, 20 ग्राम सोने के जेवरों के अलावा 98 हजार रुपये निकाल लिए।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण के निर्देश पर एसओजी और सर्विलांस सहित कई टीमें गठित की हैं। जांच के दौरान सीसी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध युवक पहले पास की दुकान के बाहर लगे कैमरे को डंडे से तोड़ता हुआ दिख रहा है। बाद में दुकान का ताला तोड़ता है और शटर तोड़कर अंदर घुस जाता है। युवक ने अपना चेहरा ढक रखा है।
विज्ञापन

पुलिस आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों और रास्तों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि संदिग्ध के आने-जाने के रूट का पता लगाया जा सके। रविवार को पुलिस की टीमें सादे कपड़ों में क्षेत्र में घूमकर गोपनीय ढंग से जानकारी जुटाती रहीं और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। कुछ लोग गांव की दुकान में भारी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी रखे जाने पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि पुलिस हर एंगल से चोरी की जांच कर रही है। सीसी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें