खुटार। मोहल्ला इंदिरानगर निवासी काजल किन्नर ने अपनी गुरु मां हिना किन्नर समेत कई लोगों पर जेवर, नकदी चोरी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। काजल किन्नर पर भी कुछ दिन पूर्व निकाह के दिन युवती को गायब कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
काजल किन्नर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी गुरु मां हिना किन्नर ने कई साल पहले खुटार के शराफत खां से निकाह कर लिया था। इसके चलते वह भी हिना के साथ रहने लगी। क्षेत्र में जाकर बधाई में रुपये मिलते थे, वह आपस में बांट लेते थे। शराफत ने हिना किन्नर से मिलकर उनका निकाह अपने पुत्र फिरोज से कराने की बात कही तो उसने मना कर दिया।
इस पर शराफत खां, फिरोज, अक्षय, मकसूर, परवीन बानो के साथ मिलकर उससे मारपीट की गई। शराफत ने बेटी की शादी के नाम पर उनसे एक लाख रुपये जबरन ले लिए। 11 जून की रात शराफत ने अपने बेटों, पत्नी और हिना के साथ मिलकर उनको घर में बंद कर पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल छीन लिया।
उसके बाद वह अपने घर भरकलीगंज गांव चली गई। आरोपियों ने पीछे कमरे का ताला तोड़कर 15 तोला सोने के जेवर, 20 हजार रुपये, 350 क्विंटल गेहूं चोरी कर लिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
-