शाहजहांपुर। श्री सत्यपाल सिंह पीजी कॉलेज के बीएससी अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रशासनिक निदेशक मोइन सफदर खान ने बताया कि परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा।
कॉलेज की छात्रा निवेदिता धुसिया 8.48 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान पर रहीं। कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व एमएलसी अमित यादव और शिक्षकों ने निवेदिता धूसिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद