खुटार। मैलानी मार्ग पर गांव नरौठा देवीदास के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर होने पर नौ लोग घायल हो गए।
गांव हरनहाई निवासी अक्षेश गुप्ता किसी काम से जलालाबाद गए थे। खुटार आने पर उन्होंने घर फोन कर अपनी कार खुटार मंगवा ली। अक्षेश गुप्ता के पौत्र आयुष गुप्ता कार से अपने साथी अनुपम, अरविंद कुमार, ओम गुप्ता के साथ खुटार के लिए आ रहे थे। रात आठ बजे के करीब वह खुटार-मैलानी मार्ग पर नरौठा के पास पहुंचे। तभी खुटार की ओर से जा रही एक कार से उनकी कार टकरा गई।
इससे कार में सवार अरविंद कुमार, ओम गुप्ता, आयुष गुप्ता और अनुपम घायल हो गए। इसके साथ ही दूसरी कार में सवार जिला पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव सोंधा निवासी भूपेंद्र कुमार, शाहजहांपुर के हथौड़ा बुजुर्ग निवासी विमल और उनका 13 वर्षीय पुत्र आरव, लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव नंदापुर निवासी अजय का दस वर्षीय पुत्र करन और खुटार के गांव सलनहा निवासी अवनीश कुमार आदि घायल हो गए। सभी घायलों का खुटार सीएचसी भेजा गया है। संवाद