फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2024: इस मंदिर में स्थापित हैं देवी मां के नौ स्वरूप, यहां की पुजारी हैं महिला

Thu, 03 Oct 2024 03:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में टाउनहाल के समीप तिलक पार्क के सामने स्थित नौ देवी मंदिर 50 साल पुराना है। इस मंदिर में नौ देवियों की मूर्तियां स्थापित हैं। नवरात्र पर यहां काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।  
विज्ञापन
नौ देवी मंदिर की पुजारी सपना मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां देवी मां के नौ स्वरूपों के दर्शन एक साथ होते हैं। इसलिए यह नौ देवी मंदिर नाम से विख्यात है। शहर के टाउनहाल के समीप तिलक पार्क के सामने स्थित नौ देवी मंदिर का इतिहास बहुत पुराना तो नहीं है, लेकिन मान्यता है कि यहां जो भी सच्चे मन से देवी मां के दर्शन और पूजन करने आता है, उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। 

विज्ञापन


मंदिर की पुजारी सपना मिश्र बताती हैं कि नौ देवी मंदिर की स्थापना करीब 50 साल पहले हुई थी। तब से उनके ससुर कुंवर सेन मिश्र और सास सरोजनी देवी देखभाल कर रहे थे। सास-सुसर का निधन होने के बाद अब मंदिर में पूजा अर्चना व देखरेख की जिम्मेदारी वह खुद देख रही हैं। इसमें उनके पति अमित मिश्र भी साथ देते हैं। मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना होता है, लेकिन नवरात्र पर यहां आने वाल श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो जाता है। इसका कारण मंदिर में नौ देवियों के दर्शन एक साथ होना ही है। 

Navratri 2024: यूपी की जेल में मुस्लिम बंदियों ने रखा नवरात्र व्रत, देवी मंदिरों में उमड़े भक्त; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सपना मिश्र ने बताया कि मंदिर में नौ देवियों की मूर्तियां स्थापित हैं। जिनको श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के अनुसार स्थापित कराया है। नवरात्र में मंदिर में प्रतिदिन सुबह व शाम को देवी मां के भजन-कीर्तन के लिए महिलाएं एकत्रित होती हैं। अष्टमी व नवमी पर मंदिर में जगराता तथा कन्या भोज कराया जाता है। इसमें सभी का सहयोग रहता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें