फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फार्मर रजिस्ट्री में शिथिलता पर नौ कॉमन सर्विस सेंटर होंगे निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फार्मर रजिस्ट्री कार्य में शिथिलता बरतने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार के निर्देश पर नौ कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का पंजीकरण तत्काल निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


एडीएम ने विभिन्न सीएससी का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि कुछ केंद्र फार्मर रजिस्ट्री कार्य में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे हैं। जनपद में 30 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण किया जाना है। इस कार्य में पंचायत सहायक, लेखपाल, कोटेदार, ग्राम प्रधान, सीएससी-वीएलई और कृषि विभाग के कर्मचारी लगाए गए हैं। एडीएम ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इन केंद्रों के निलंबन के निर्देश
अल्हागंज का अखिलेश कुमार जनसेवा केंद्र, तस्लीम जनसेवा केंद्र, ठीकरी का राहुल जनसेवा केंद्र, कुटरा का राहुल जनसेवा केंद्र, सीसोरी का रमेश चंद्र जनसेवा केंद्र, पुवायां का आशु आधार संशोधन जनसेवा केंद्र, बालाजी जनसेवा केंद्र, प्रमोद जनसेवा केंद्र, राजीव कुमार जनसेवा केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें