फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज: शाहजहांपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, जीजा ने चाकू से काटा गला; आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2024 02:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur Crime News: शाहजहांपुर में एक युवक ने घर में घुसकर अपनी साली निकिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
निकिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थाना सदर बाजार क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े मोहल्ला लाला तेली बजरिया निवासी निकिता उर्फ कोमल (23) को उसके बहनोई अंशुल ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। वह निकिता से अपने भाई की शादी कराना चाहता था, लेकिन निकिता विरोध कर रही थी। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक निकिता की मां सब्जी लेने गई हुई थी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे कोमल घर में अकेली थी। इसी बीच बहनोई अंशुल शर्मा घर में आया और कोमल के गले पर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। 

ये भी पढ़ें- लेखपाल हत्याकांड: 'सारा खेल बिगड़ जाएगा... तुम्हारा हम सबका', कातिल मामा और भांजे की रिकॉर्डिंग से बड़ा खुलासा

मौके से बरामद हुआ चाकू 
मौके पर पहुंचे एसपी राजेश एस. ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती की हत्या हुई है। युवती की सगी बहन के पति ने वारदात को अंजाम दिया है। घटनास्थल से चाकू बरामद कर लिया गया है। सूचना मिलते ही दो टीमें गठित कर आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

आरोपी बोला- आज तेरा काम तमाम
मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके मुताबिक आरोपी अंशुल घर आया और निकिता से बोला तू मेरे भाई से शादी नहीं करेगी तो आज तेरा काम तमाम कर देता हूं। उसने चाकू से बेटी पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। चीख-पुकार सुनकर वह बेटी को बचाने के लिए दौड़ी तो आरोपी उनपर भी हमलावर हो गया। वह उससे बचकर भागी और मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगी। इसी बीच आरोपी भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें