ये ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित
12203/04 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस को 22 व 23 दिसंबर को और 12557/58 मुज्जफरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस को 21 से 23 दिसंबर तक वाया शाहजहांपुर, हरदोई के स्थान पर बरेली से रोजा, सीतापुर होते हुए चलाया जाएगा। 12369 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस 22 व 23 दिसंबर को हावड़ा से लखनऊ तक चलाई जाएगी। 12370 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस 23 व 24 दिसंबर को देहरादून के स्थान पर लखनऊ से चलाई जाएगी। यह ट्रेन 22 से 24 दिसंबर तक देहरादून-लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी। 22 दिसंबर को 15910 अवध-असम एक्सप्रेस को 30 मिनट और 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 90 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।
अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश
डीएम रविंद्र कुमार ने रोडवेज के अधिकारियों को परीक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है। अभ्यार्थियों को आवागमन में समस्या नहीं होने दी जाएगी।