फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही में दो हादसों में तीन की मौत, 11 घायल

Sat, 09 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
निगोही में दो हादसों में तीन की मौत, 11 घायल
विज्ञापन
पीलीभीत-शाहजहांपुर रोड पर शुक्रवार तड़के गांव बनासदेवी के पास बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। वहीं देर रात इसी मार्ग पर गांव सिकंदपुर राघवपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उस पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव पिहुआ निवासी सेवाराम के बेटे कल्यान की बारात बृहस्पतिवार को बीसलपुर(पीलीभीत) क्षेत्र के गांव इमलिया गई थी। बारात में अल्हागंज क्षेत्र के गांव वजीरपुर निवासी 32 वर्षीय सुनील पुत्र शिवपाल सिंह बारात में अपनी बोलेरो किराए पर ले गए थे। बारात इमलिया पहुंचने के बाद सभी रस्में हुई। खाना-पीने के बाद बाराती सो गए। सुबह करीब चार बजे सुनील बोलेरो लेकर वहां से चल दिए। बोलेरो में उनके साथ गांव पिहुआ निवासी 45 वर्षीय लाले उर्फ लालमन पुत्र दरयाई, जितेंद्र, छविराम, जैतपाल, अनुज कुमार, रामदास, जापान, संतोष और रामकुमार भी बैठे हुए थे। शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर निगोही थाना क्षेत्र के गांव बनासदेवी के पास राधास्वामी सत्संग आश्रम के सामने शाहजहांपुर की ओर से आ रहे तेज गति इंडेन गैस सिलेंडर भरे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि काफी दूर तक धमाके की आवाज हुई। आवाज सुनकर ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। बोलेरो चालक सुनील कुमार औश्र उनके बगल वाली सीट पर बैठे लाले उर्फ लालमन की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार बाकी सभी लोग घायल हो गए। घायलों को निगोही सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरा हादसा थाना कांट क्षेत्र के गांव अकर्रा रसूलपुर निवासी 25 वर्षीय सुखदेव पुत्र बड़काई की मौसेरी बहन की शादी निगोही क्षेत्र के परसौना खलीलपुर में थी। वह गांव के दोस्त 30 वर्षीय राजपाल पुत्र रामौतार वर्मा के साथ बाइक से बारात में शामिल होने के लिए गए थे। रात में करीब 12 बजे उनकी शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर गांव राघवपुर सिकंदपुर के पास उनकी बाइक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में घायल दोनों लोगों को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने राजपाल को मृत घोषित कर दिया। सुखदेव की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


शवों को देखकर अस्पताल में मचा कोहराम 
हादसों की खबर लगते ही मृतकों के परिवार वाले और रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए। शवों को देखकर महिलाएं और पुरूष दहाड़े मार-मार कर रोने लगे। अस्पताल मॉर्चरी के पास लोगों का तांता लग गया। लोगों में शवों को देखने की होड़ लगी हुई थी। 

परिवारों को रोता बिलखता छोड़ गए मृतक 
अकर्रा रसूलपुर निवासी राजपाल की मौत से उनकी पत्नी रामकांति अपने छोटे-छोटे तीन बच्चों संध्या, ब्रजेश और रंजीत को सीने से लगाकर रो रही थी। पति की मौत से रामकांति बेसुध हो गई। वहीं मिर्जापुर क्षेत्र के गांव पिहुआ निवासी लालाराम की मौत से उनके घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी, बेटी पिंकी, प्रियंका, क्रांति और बेटा संजय व योगेश का रो-रोककर बुरा हाल है। वहीं बोलेरो चालक सुनील की पत्नी ललिता, बेटी अनन्या, कामनी,दियांशी, बेटा आदित्य और आदर्श को सीने से लगाकर कह रही है अब इनकी परवरिश कैसे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें