फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही प्रीमियर लीग: सुपरकिंग्स ने 49 रन से टाइटंस को किया पराजित

Sat, 15 Feb 2025 10:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
निगोही में पुवायां मार्ग पर राइस मिल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट खेलता ​खिलाड़ी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही में पुवायां मार्ग स्थित राइस मिल के मैदान पर आयोजित प्रीमियर लीग में शनिवार को सुपर किंग्स और टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। सुपरकिंग्स ने 49 रन से बढ़त लेकर टाइटंस को पराजित कर दिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरकिंग्स ने 18.5 ओवर में 187 रन बनाए। इसमें फैज अली ने 68 और विशाल उर्फ पुक्कू ने 31 रनों का योगदान दिया। टाइटंस के लिए मोनू और अजय ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस की पूरी टीम 138 रन पर ढेर हो गई। टाइटंस के लिए रवि ने 36 व सुधीर ने 21 रनों की पारी खेली। सुपरकिंग्स के लिए हर्षित ने चार और अली वारिस ने तीन विकेट झटके। मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए हर्षित को एनपीएल के चेयरमैन राजश सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर मोअज्जम खां, परवेज खां, शाहिद हुसैन उर्फ गुड्डू, आकिब खां, अमजद खां आदि दर्शक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें