फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही प्रीमियर लीग : फाइनल में पहुंचीं नाइटराइडर्स और कैपिटल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग में खेले गए क्रिकेट के दो सेमीफाइनल मुकाबलों में नाइटराइडर्स ने इंडियंस को और कैपिटल्स ने सुपर जॉइंट्स को लीग से बाहर का रास्ता दिखाकर फाइनल में जगह बना ली। बाद में दोनों मैचों में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी पुरस्कृत किए गए।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में निगोही इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में छह विकेट खोकर 105 रन बनाए। इंडियंस की ओर से उपांश चौहान ने महज 28 गेंदों में 45 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसी टीम के सैम एलपी ने 12 गेंदों में 20 रन और फैज अली ने नौ गेंदों में 18 रनों की नाबाद पारी खेली।
नाइटराइडर्स की तरफ से आनंद ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि कामरान और यूनुस ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में नाइटराइडर्स के सलामी बल्लेबाज रुद्र ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने मात्र 28 गेंदों में 64 रनों की मैच जिताने वाली पारी खेली।
विज्ञापन

आनंद ने आठ गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। टीम ने 9.3 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। इंडियंस के गेंदबाज उपांश चौहान ने तीन और कैफ ने दो विकेट लेकर मैच को अंतिम क्षण तक रोमांचक बनाए रखा। शानदार पारी खेलने के लिए रुद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे सेमीफाइनल मैच में कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 169 रन बनाए। कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज अली वारिस और असद अंसारी के सामने कोई भी गेंदबाज टिक नहीं सका। अली वारिस ने मात्र 28 गेंदों में नाबाद 79 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि उनका साथ निभाते हुए असद अंसारी ने 33 गेंदों में नाबाद 74 रन ठोक दिए।
सुपर जाइंट्स का कोई भी गेंदबाज इस साझेदारी को तोड़ने में कामयाब नहीं हो सका। जवाब में शुरू से दबाव में रही सुपर जाॅइंट्स की टीम मात्र 8.5 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 87 रन ही बना सकी। सुपर जाॅइंट्स के लिए सुधीर ने 22 गेंद पर सर्वाधिक 47 रन और फरदीन ने 20 रन बनाए। कैपिटल्स के गेंदबाज सुशील भास्कर ने 13 रन और अली वारिस ने 15 रन देकर तीन-तीन विकेट लिए।
बाद में असद अंसारी ने भी एक विकेट लिया। अंत में कैपिटल्स ने 82 रनों के भारी अंतर से मैच जीत लिया। ऑलराउंड खेल के लिए अली वारिस को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें