फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निघासन की लाइन में फाल्ट, शहर में ब्लैक आउट

Wed, 23 Nov 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पैना स्थित 220 केवी ट्रांसमिशन स्टेशन से निकली निघासन की सप्लाई लाइन में आए फाल्ट से पॉवर स्टेशन के यार्ड की मशीनरी मंगलवार को देर रात अचानक फेल हो गई। इस ब्रेकडाउन से शहर के गोविंदगंज, बहादुरगंज और ककरा कलां सब स्टेशनों को 33 केवी सप्लाई ठप हो गई। करीब घंटे भर आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। पैना पॉवर हाउस से 33 केवी की एक लाइन शहर के गोविंदगंज सब स्टेशन होते हुए बहादुरगंज तक जाती है और 33 केवी की दूसरी लाइन गदियाना होकर ककरा कलां सब स्टेशन तक जाती है। रात करीब 11.40 बजे तीनों सब स्टेशनों की बिजली सप्लाई अचानक ठप हो गई। पहले इसे आपात कटौती माना गया, लेकिन सब स्टेशनों से संपर्क करने पर बताया गया कि पैना पॉवर स्टेशन में ट्रांसफार्मर की खराबी से बिजली सप्लाई में बाधा पड़ी है।
विज्ञापन

फाल्ट की जानकारी पाकर पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने लाइन स्टाफ को साथ लेकर रात में ही यार्ड पहुंचकर मशीनरी चेक कराई। जांच से पता चला कि खीरी जिले के निघासन सब स्टेशन को जाने वाली 33 केवी लाइन में खराबी आई है और इसी फाल्ट के कारण शहरी क्षेत्र की बिजली सप्लाई में बाधा पड़ी है। एक्सईएन ट्रांसमिशन ने यह खराबी रात करीब 12.30 बजे ठीक कराकर लाइनें चालू कराईं। 
इन सभी ठिकानों पर रहा बिजली संकट
बिजली फाल्ट के कारण गोविंदगंज, डीएम कंपाउंड कालोनी, चर्च कालोनी, रूफस चरन लेन, सदर चौराहा, कटिया टोला, बाड़ूजई फस्र्ट, बाड़ूजई सेकेंड, बहादुरगंज, गल्ला मंडी, बहादुरपुरा, इंदिरानगर, सुभाषनगर, बहादुुरगंज, मशीनरी मार्केट, मल्हार मोड़, तारीन टिकली नई कालोनी, मदरा खेल, अली जई, तिलहर जई, लोहारों का चौराहा, सिंजई आंशिक, आनंदपुरम, आजादपुरम, फजीतापुर, विवेक विहार आदि क्षेत्रों में अंधेरा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें