फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुचि और अवंतिका ने जीती साइकिल रेस

Wed, 23 Nov 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
साइ‌क‌िल रेस में छात्राएं
विज्ञापन
आर्य महिला महाविद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत पुलिस लाइंस में क्रिकेट, साइकिल रेस, लंबी कूद, वॉक रेस आदि प्रतियोगिताएं हुईं। क्रिकेट में रानी लक्ष्मीबाई टीम विजेता घोषित की गई। विजेता टीम में महिमा सिंह, मिल्की राना, आराधना सिंह, स्वाति शुक्ला, सृष्टि गुप्ता, मानसी शुक्ला, प्राची सिंह, शिवानी रावत, सृष्टि आर्या, रिया श्रीवास्तव, दीप शुक्ला शामिल रहीं। तेेज गति की साइकिल रेस में शुचि राना ने प्रथम, अवंतिका वाजपेयी ने द्वितीय और दीप्ति भटनागर ने तृतीय, धीमी गति की साइकिल रेस में अवंतिका वाजपेयी ने प्रथम, सारिका देवी ने द्वितीय और ममता ने तृतीय, लंबी कूद में महिमा सिंह ने प्रथम, एकता वर्मा ने द्वितीय और दीप्ति भटनागर ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह वॉक रेस में सारिका देवी ने पहले, स्वाति शुक्ला ने दूसरे और अवंतिका वाजपेयी ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिताओं में क्रीड़ाधिकारी डॉ. दुर्गावती सिंह, डॉ. आलोक दीक्षित, डॉ. रुचि द्विवेदी, डॉ. मृदुल शुक्ला, डॉ. रश्मि चौधरी, डॉ. आभा त्रिवेदीी, राजेश कुमार, डॉ. गुलशन रस्तोगी, दीक्षा गोयल, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. आशीष गोयल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें