कंप्यूटर टीचर की पिटाई कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गांव के एक ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर टीचर मोहम्मद अली, इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनिल कुमार और सहायक शिक्षिका शाजिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कंप्यूटर टीचर को पुलिस ने जेल भेज दिया।
स्कूल में यौन शोषण: छात्राओं ने बयां की कंप्यूटर टीचर की दरिंदगी, पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयान
एसपी एस. आनंद ने बताया कि छात्राओं की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त हो गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। तीन छात्राओं के मजिस्ट्रेट के समझ बयान भी दर्ज करा दिए हैं। अभी मानवाधिकार आयोग से इस संबंध में रिपोर्ट भेजने का निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। निर्देश मिलने पर रिपोर्ट भेजी जाएगी।