मृतका उपासना का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
जलालाबाद। गांव रैपुरा में 19 वर्षीय नवविवाहिता उपासना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पति समेत ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोप के आधार पर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया।
कांट के गांव कटैया निवासी मृतका के पिता अरविंद राजपूत ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी उपासना की शादी करीब दस माह पहले ग्राम रैपुरा के ईशपाल से की थी। आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को परेशान करते थे। बेटी से मारपीट करते थे। जानकारी होने पर इस मामले को निपटाने का प्रयास किया। अरविंद राजपूत ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे उसे बेटी की मौत की सूचना मिली। बताया कि किसी बात से नाराज होकर उपासना ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रॉय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद