फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नवागत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने कार्यभार किया ग्रहण

विज्ञापन
नवागत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी का स्वागत करते अ​धिकारी। स्रोत:नगर निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र के तबादले के बाद नवागत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यालय पहुंचने पर निगम के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पूर्व नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविवार को नगर आयुक्त डाॅ.बिपिन कुमार मिश्र का तबादला उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक के पद पर कर दिया गया। शासन ने उनके स्थान आईएएस सौम्या गुरुरानी को शाहजहांपुर का नगर आयुक्त बनाया है। सौम्या गुरुरानी ने सोमवार को शाहजहांपुर पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया।
मीडिया से बात करते हुए नवागत नगर आयुक्त ने कहा कि वह इससे पहले हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्याें को ठीक ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन की छवि को जनता के बीच उज्ज्वल किया जाएगा। जनता का विश्वास कायम रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें