प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की नवीन कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत करते सीएमओ। स्रोत : संघ
शाहजहांपुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की नवीन कार्यकारिणी के गठन के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित अधिवेशन में निर्वाचन अधिकारी एसीएमओ डॉ. पीपी श्रीवास्तव और सहायक निर्वाचन अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. करन सिंह की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई।
डॉ. वीरेंद्र कुमार वर्मा को अध्यक्ष और डॉ. अश्वनी कुमार को सचिव निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा डॉ. श्वेता गुप्ता को उपाध्यक्ष (महिला), डॉ. ओमेंद्र राठौर को उपाध्यक्ष (शहरी), डॉ. आदेश रस्तोगी को उपाध्यक्ष ग्रामीण, डॉ. अमित यादव को सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी, डॉ. जफर सैफी को वित्त सचिव और डॉ. शबाहत हुसैन को संपादक चुना गया।
नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के स्वागत के दौरान सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने संगठन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अफरोज अहमद, सहायक शोध अधिकारी अंशुल शुक्ला, बिपिन सिंह समेत अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।