फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा देने पर जोर

विज्ञापन
शहर के गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल मिलेट्स स्टोर शुभारंभ करतीं भाजपा महानगर अध्यक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृषि विभाग की ओर से शनिवार को एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को श्रीअन्न यानी मिलेट्स की खेती, उत्पादन, प्रसंस्करण और उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल मिलेट्स स्टोर का शुभारंभ भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में किसानों को बताया गया कि ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी, सांवा और कंगनी जैसे मिलेट्स प्राचीनकाल से भारतीय आहार का प्रमुख हिस्सा रहे हैं। खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के लिए इनके उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक ने उद्यान विभाग की ओर से संचालित योजनाओं, जैसे कोल्ड स्टोर, ड्रिप, स्प्रिंकलर आदि के संबंध में किसानों को जानकारी दी। गंगा किसान प्रशिक्षण संस्थान की ओर से भी मिलेट्स की खेती के लाभ बताए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में किसानों को जागरूक करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और जादू का प्रदर्शन भी किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने श्रीअन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों और अतिथियों ने मिलेट्स आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी और मोबाइल मिलेट्स स्टोर का अवलोकन किया।
अधिकारियों ने किसानों से मिलेट्स की खेती को अपनाने और इनके उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। कृषि उपनिदेशक पीके मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें