फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की नई कार्यकारिणी गठित, स्तुति अध्यक्ष

विज्ञापन
नई कार्यका​रिणी के पदा​धिकारियों का स्वागत करतीं संस्थापक नमिता सिंह। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें स्तुति गुप्ता को अध्यक्ष, सुनीता सिंह को सचिव, सुभा शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी को चुना गया। साक्षी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। संरक्षक मंडल की सदस्य मीरा सेठ, शोभा सेठ, मीरा सक्सेना और नीतू कुमरा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। रचना सिंह, रचना अवस्थी, महिमा शुक्ला, प्रतिमा शुक्ला, रंजन मिश्रा, कुमुद गुप्ता, संगीता मेहरोत्रा आदि को विभिन्न सेवा कार्यों का दायित्व सौंपा गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने संस्थापक डॉ. नमिता सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी और जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें